बक्सर: अवैध शराब मामले में बक्सर कोर्ट ने एक अभियुक्त को 5 साल की सजा और ₹1 लाख का जुर्माना सुनाया
Buxar, Buxar | Jul 5, 2025 ब्रम्हपुर चक्की थाना कांड संख्या 631 /2023 में अभियुक्त रमाकांत प्रसाद को 5 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई. सजा बक्सर न्यायालय में शुक्रवार को अपरण 4:30 बजे सुनाई गई. जिसकी जानकारी शुक्रवार को रात 7:30 दी गई है. न्यायालय ने अभियुक्त पर 1 लाख रुपए का अर्थ दंड भी लगाया है. जिसे नहीं देने पर अधिक समय जेल में बिताने होंगे.