पूर्णिया पूर्व: मुफस्सिल थाना ने तीन शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने कार्रवाई कर थाना क्षेत्र के अलग अलग से तीन शराबी को गिरफ्तार कर सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।बताते चलें कि मुफस्सिल थानाध्यक्ष द्वारा शराबी व शराब कारोबारी के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।