पूर्णिया पूर्व: खुर्दा महोत्सव के दौरान आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पूर्णिया सांसद ने विजेता को किया सम्मानित
खुर्दा महोत्सव के दौरान सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों के शानदार मुकाबलों का आनंद लिया। कुश्ती के उपरांत उन्होंने विजेताओं को सम्मानित भी किया। इस प्रतियोगिता में देश के बेहतरीन पहलवानों ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया।