पूर्णिया पूर्व: सदर पुलिस ने 5.8 ग्राम स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सदर थाना पुलिस कि संध्या गस्ती पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि खुश्कीबाग ओवरब्रीज के पास एक व्यक्ति द्वारा स्मैक बेचा जा रहा है। गठित टीम प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के साथ खुश्कीबाग ओवरब्रिज के पास पहुंचे तो पुलिस वाहन को देखते ही एक व्यक्ति भागने का प्रयास किया लेकिन मौजूद पुलिस बल ने पकड़ लिया जिसके बाद उसकी विधिवत तलाशी ली गयी।