डुमरा: बथनाहा में विकास मित्र बहाली के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार, एसडीएम आनंद कुमार ने परखी योग्यता
सीतामढ़ी जिले के बथनाहा प्रखंड में विकास मित्र की बहाली को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी आनंद कुमार की अध्यक्षता में साक्षात्कार आयोजित किया गया। एसडीओ कार्यालय में आयोजित इस प्रक्रिया में विभिन्न पंचायतों से आए अभ्यर्थियों ने भाग लिया।