लखीसराय: बड़ी देवी महारानी मंदिर में महानवमी पर कुंवारी कन्या पूजन का भव्य आयोजन
लखीसराय के बड़ी देवी महारानी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर कुंवारी कन्या पूजन का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नौ कुंवारी कन्याओं को देवी स्वरूप पूजन कर उनका पैर धोया गया, चुनरी उड़ाकर टीका लगाया गया। दिनभर भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल बना रहा।