खरीक: सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
गोपालपुर थाना क्षेत्र में युवती की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मो. दिलवर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुरुवार को एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई। गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।