धौलपुर: खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाने के लिए उमड़ रही भारी भीड़, एक ही ऑपरेटर के भरोसे चल रहा काम
जिले के सबसे बड़े और आमजन से सीधे जुड़े रसद विभाग में इन दिनों खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर भारी भीड़ उमड़ रही है। सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा सूची से नाम हटाने और नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया लगातार जारी है, जिसके चलते रोजाना करीब एक हजार लोग कार्यालय पहुंच रहे हैं। कोई अपना नाम जुड़वाने आता है तो कोई हटे हुए नाम को दोबारा शामिल कराने की उम्मीद लेकर कार्यालय के