वाराणसी के लंका क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में शादी से पहले गायब हुआ युवक, परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए
Sadar, Varanasi | Apr 16, 2026 वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में 29 मार्च को संदिग्ध परिस्थिति में आशीष चौहान नामक युवक अपने कमरे से गायब हो गया। परिजनों ने किराए के मकान से गायब युवक की सूचना पुलिस को दिया। घटना के 15 दिनों से ऊपर होने के बाद भी कोई ठोस जानकारी ना मिलने पर गुरुवार को परिजनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।