बिलासपुर: सकरी पुलिस ने बजरंगपारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करुणा वर्मा (22) को 1.200 किलो गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा.!
रविवार को दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी, सकरी पुलिस ने बजरंगपारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करुणा वर्मा (22) को 1.200 किलो गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के पास से 9 हजार रुपए कीमत का गांजा और 300 रुपए नकद जब्त किए गए। एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा लागू बीट सिस्टम के बाद नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।