सिमडेगा: तेज बारिश से पुल का गार्डवाल क्षतिग्रस्त, दुर्घटना की आशंका
गुरुवार को 3 बजे बताया गया बानो प्रखंड के जमताई पंचायत अंतर्गत हुरदा से गिरदा होते उड़ीसा जाने वाली सड़क पर पटातिरिल के पास पुल का गार्डवाल भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क का एक हिस्सा बह गया, जिससे बड़ा गड्ढा बन गया है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया को सूचना दी।