भीलवाड़ा: एरारीखेड़ा चौराहे के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार श्रमिक की हुई मौत, फैक्ट्री से घर जाते समय हुआ हादसा
बनेड़ा थाना क्षेत्र के एरारीखेड़ा चौराहे के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से फैक्ट्री श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई,वही एकाएक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई । और जिला अस्पताल की मोर्चरी पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू करी।