हनुमानगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के निर्देशन में बुधवार को एकदिवसीय एरिया डोमिनेशन विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत एसपी के निर्देशन में 220 पुलिसकर्मियों की 47 टीमों का गठन किया गया। इन सभी टीमों ने 157 जगह पर दबिश देकर कुल 55 जनों को गिरफ्तार किया है।