प्रतापगढ़: मोहनगंज में दो बाइकों की भीषण टक्कर में 4 युवक गंभीर रूप से घायल
कोतवाली देहात अंतर्गत मोहनगंज में देर बीती रात दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष ने रविवार सुबह 11 बजे बतया की मौके पर पहुंची पुलिस ने विजय अभिषेक व सागर समेत 4 लोग घयाल है। सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।