बड़ौत: दोघट पुलिस ने क्षेत्र के जिलाबदर अपराधियों के पंपलेट सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर ग्रामीणों को दी जानकारी
Baraut, Bagpat | May 23, 2026 दोघट थाना पुलिस ने क्षेत्र में जिलाबदर चल रहे 7 अपराधियों के पोस्टर गांवों के सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ये अपराधी क्षेत्र में न रहें और जनता उनकी मौजूदगी की सूचना पुलिस को दे सके। थाना प्रभारी केवल सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे बताया कि पुलिस ने जिलाबदर अपराधियों के फोटो वाले पंपलेट छपवाकर गांव-गांव के चौर