शिवपुरी नगर: भजन होटल में अंतरराज्यीय जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 17 जुआरी गिरफ्तार, ₹45.15 लाख का मशरूका जब्त
शिवपुरी शहर की कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर संचालित संगठित जुआ गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कैलाश धाकड़, विजय पाल, अंकित रजक, इन्द्रपाल चिडार, अरविंद्र ओझा, आदित्य जैन, अजीत राय, सूरज खटीक, पंकज शर्मा, अतर सिंह धाकड़, विजय शर्मा, अंकू उर्फ रवि उर्फ रोहित राय, भूरा बाथम, नागेश रावत, सुनील बाथम, सोनेराम रजक और विनोद पारासर को गिरफ्तार किया है।