कोईलवर: कोईलवर प्रखंड स्थित ई किसान भवन में प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई
शनिवार को प्रखंड के ई किसान भवन में दिन के 2:00 बजे प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी मोहम्मद मुस्तफा ने की। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, तथा पैक्स अध्यक्षो के साथ कोईलवर प्रखंड के सभी उर्वरक विक्रेता उपस्थित रहे। बैठक में खाद के कालाबाजारी रोकने पर विशेष बल दिया गया।