जांजगीर: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जांजगीर में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जांजगीर के बीडीएम उद्यान में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना विकास, आत्मनिर्भर भारत अभियान और विकसित भारत-2047 की संकल्पना को आकर्षक छायाचित्रों और जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया।