लोहंडीगुडा: लोहंडीगुड़ा के प्राकृतिक आपदा पीड़ित 3 परिवारों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किये जाने के निर्देश संबधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।