रीठी: रीठी बाईपास पर नशे में ट्रक चलाना पड़ा भारी, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
Rithi, Katni | Mar 28, 2026 कटनी–दमोह मुख्य मार्ग के रीठी बाईपास पर उस समय हड़कंप मच गया, जब रीठी पुलिस ने एक ट्रक चालक को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ लिया। दरअसल, रीठी थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक चालक संदिग्ध स्थिति में वाहन चलाते हुए नजर आया।