पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी के दामाद के घर 42 जीजी में हुई बड़ी लूट में शामिल पांचवें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी धर्मप्रीत उर्फ धमी (निवासी 42 जीजी) मुख्य आरोपी बॉबी का भाई है। गुरुवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी अनुसार वह ससुराल 9 जी जोधेवाला में छिपा हुआ था। करनपुर व चुनावढ़ पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया।