रॉबर्ट्सगंज: स्वर्ण जयंती चौक पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन, विपक्ष का फूंका पुतला
भारतीय जनता युवा मोर्चा, सोनभद्र के जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में बुधवार दोपहर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस एवं विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और पोस्टरों के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में बीजेपी महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह भी थी।