अटरू: शेरगढ़ अभ्यारण्य में वन्यजीव कार्यशाला का आयोजन किया गया
Atru, Baran | Mar 3, 2025 विश्व वन्य जीव दिवस के उपलक्ष्य में कार्यालय उप वन संरक्षक वन्य जीव कोटा के तत्वाधान में रेंज का वन्यजीव अभयारण्य शेरगढ़ में नेचर ट्रेकिंग व पर्यावरण जागरुकता हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उप वन संरक्षक अनुराग भटनागर द्वारा किया गया। उन्होंने वन्यजीवों की विशेषताओं एवं उनके प्राकृतिक आवास के बारे में जानकारी प्रदान की।