रतनी फरीदपुर: घोसी गांव सहित एक अन्य जगह से 777 लीटर अवैध शराब और बीयर बरामद, दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज
जहानाबाद में मध्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग छापेमारी में कुल 777 लीटर विदेशी शराब और बीयर जप्त की है। 2 जून को नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार शिक्षक कॉलोनी से 322 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जबकि 4 जून को परसबीघा थाना क्षेत्र के घोसी गांव से 455 लीटर बीयर एवं विदेशी शराब जब्त हुई।