बड़नगर: ₹4 लाख के 13 गुम मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद, मालिकों के खिले चेहरे
पुलिस मुख्यालय भोपाल और उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में गुम संपत्तियों की बरामदगी और साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भाटपचलाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करणदीप सिंह और एसडीओपी खाचरौद आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह चौधरी और उनकी टीम ने तकनीकी सहाय