गिरिडीह: मतदाता सूची सत्यापन को लेकर डीसी की अपील, 23-24 मई को सभी बूथों पर चलेगा विशेष अभियान
चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे एसआईआर को लेकर शुक्रवार को 2 बजे डीसी ऑफिस से उपायुक्त ने गिरिडीह वासियों से अपील जारी की। बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत जिले के सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अनमेप्ड मतदाता सूची के सत्यापन एवं मैपिंग को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।