स्लीमनाबाद: पड़वार गांव में मोटरसाइकिल की टक्कर से युवक घायल
कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के पड़वार गांव में एक बाइक सवार ने एक युवक को लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने हुए घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार राजकुमार भुमिया निवासी पड़वार को बाइक क्रमांक एमपी 21 जेड डी 5028 के चालक ने तेज गति लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए घायल कर दिया। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।