रातू: रांची पुलिस ने डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, रिंग रोड और फोरलेन सड़कों पर खड़े भारी वाहनों से चोरी करते थे
Ratu, Ranchi | Jan 8, 2025 रांची पुलिस ने डीजल चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रिंग रोड और फोरलेन सड़कों पर खड़ी भारी वाहनों से डीजल चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें ट्रक, स्कूटी और मोटरसाईकिल बरामद किया गया हैं । एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार संध्या 6:30 बजे प्रेस वार्ता में इस कार्रवाई की जानकारी दी।