महरौनी: भीषण सड़क हादसे में कार सवार 10 लोगों में से एकमात्र जीवित बचे महरौनी निवासी हरिमोहन के स्वास्थ्य में सुधार की खबर
कालपी के पास कार एवं ट्रक की भीषण भिड़ंत के दौरान महरौनी निवासी कार सवार 10 लोगों में से, दो दिनों के भीतर नौ लोगों की मौत हो गई थी। वहीं उक्त दुर्घटना के दौरान 10 लोगों में से एकमात्र जीवित बचे महरौनी निवासी हरि मोहन तिवारी का कानपुर में इलाज चल रहा है। जहां उनके स्वास्थ्य में सुधार की खबर मिलने से क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली है।