तेंदूखेड़ा: ग्राम सर्रा के हाई स्कूल पहुंचकर तहसीलदार विवेक व्यास ने छात्र-छात्राओं से किया संवाद
तेंदूखेड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम सर्रा में मंगलवार की दोपहर 2 बजे तहसीलदार विवेक व्यास ने शासकीय हाई स्कूल का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए इसके उपरांत छात्र-छात्राओं से संवाद किया। पढ़ाई में आ रही कठिनाइयों को दूर करने हेतु छात्र-छात्राओं को आवश्यक सुझाव दिए।