पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने की प्रेस वार्ता, चर्चा अभियान की हुई शुरुआत
सदाकत आश्रम में शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। वहीं शुक्रवार को चर्चा अभियान महिला की बात कांग्रेस के साथ की शुरुआत भी की गई। जिसे लेकर पोस्टर भी जारी किया गया। अलका लांबा ने कहा कि प्रखंड में महिला की बात कांग्रेस के साथ हमारा मुख्य लक्ष्य है।