महोबा: भटीपुरा में घर में घुसकर मां-बेटी के साथ की मारपीट, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
Mahoba, Mahoba | Sep 20, 2026 भटीपुरा मोहल्ले में पारिवारिक विवाद के बाद बहू के मायके पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़िता रामदेवी ने तहरीर देकर बताया कि बेटा-बहू का मामला सुलह-समझौता केंद्र में लंबित है। आरोप है कि इसी विवाद में कई लोग घर में घुसे और गाली-गलौज कर मारपीट की। पीड़िता ने एफआईआर, मेडिकल परीक्षण और सुरक्षा की मांग की है।