गुलाना: सांदीपनि विद्यालय गुलाना का परीक्षा परिणाम घोषित, कक्षा 9वीं का 69% और 11वीं का 72% रहा
सांदीपनि विद्यालय गुलाना ने मंगलवार को दोपहर 2 बजे अपनी कक्षा 9वीं और 11वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। कक्षा 9वीं का कुल परिणाम 69 प्रतिशत रहा, जबकि कक्षा 11वीं में 72 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कक्षा 9वीं में सुमित कसूमरिया ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में प्रथम स्थान हासिल किया।