चौगाईं: मनपा गांव के मुरारी यादव बने बीडीओ, 70वीं बीपीएससी परीक्षा में पाई सफलता, गांव में दुबारा सम्मान कार्यक्रम आयोजिता
Chaugain, Buxar | Jun 30, 2026 चौगाईं प्रखंड के नचाप पंचायत अंतर्गत मनपा गांव के मुरारी यादव ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) का पद हासिल कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। मुरारी यादव पूर्व मुखिया एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य ददन मुखिया उर्फ ददन यादव तथा माता पार्वती देवी के पुत्र हैं।