मुगलसराय: मुगलसराय और अलीनगर में थाना समाधान दिवस सम्पन्न, 11 राजस्व शिकायतें हुईं दर्ज
शनिवार को दोपहर 02 बजे आयोजित थाना समाधान दिवस शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। इस दौरान कुल 11 राजस्व संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इनमें अलीनगर थाना क्षेत्र में 2 तथा मुगलसराय कोतवाली में 9 शिकायतें दर्ज की गईं।समाधान दिवस के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके शीघ्र एवं नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए।