मोहनपुर: पथरौल थाना क्षेत्र के संथाली गांव में किशोरी ने विषपान किया, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
पथरौल के संथाली गांव में किशोरी ने विषपान किया हालात से बिगड़ते देख परिजनों ने बुधवार दोपहर 12:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर किशोरी नाराज थी और घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया इसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी परिजनों के द्वारा बार-बार पूछे जाने पर किशोरी ने बताया कि उसने जहर खा लिया हैं।