कन्नौज: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नसरापुर स्थित उनकी प्रतिमा पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए,इस अवसर पर क्षेत्र के सपाइयों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने अपने पूरे जीवन में समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।