टीकमगढ़: भीषण गर्मी में बस यात्री महिला की मौत, हीट स्ट्रोक की आशंका, झांसी से टीकमगढ़ आ रही थी महिला
टीकमगढ़ जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई झांसी से टीकमगढ़ आ रही यात्री बस में सफर कर रही अज्ञात महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई 108 की मदद से उसे जिला चिकित्सालय लाया गया यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने महिला का उपचार शुरू किया लेकिन कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना जिला चौकी पुलिस को दी।