नगरी: नगरी क्षेत्र में एक बार फिर सोलर पंप से स्टार्टर की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Nagri, Dhamtari | Jun 17, 2026 बोराई थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लिखमा निवासी किसान इतवारी नेताम अपने खेत में सोलर पंप लगाया हुआ है। वही 3 व 4 जून की मध्य रात अज्ञात चोर द्वारा सोलर पंप का स्टार्टर चोरी कर ले गया। जिसकी कीमत करीब ₹10000 था। वही किसान ने आज बुधवार को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है। जिस पर पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।