सुजानगढ़: नौतपा के पहले दिन 44 डिग्री तापमान, गर्मी से गाय की मौत, किसान ने लगाया जंबो कूलर
नौतपा के पहले दिन सोमवार को सुजानगढ़ में तापमान 44 डिग्री पहुंच गया। जोरदार हीटवेव से दिन में रास्तों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से निकले लोग मुंह ढककर जाते दिखे। भीषण गर्मी से एक गाय की मौत हो गई, जिसके बाद किसान ने पशुओं के लिए जंबो कूलर लगाया है।