चकरनगर: सवारियों से भरा टैंपू पलटा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, एक का पैर टूटा
रविवार सुबह 10 बजे 9सवारियों से भरा टैंपू लखना की तरफ जा रहा था तभी डिभोली मोड़ से पहले क्रिकेट स्टेडियम के समीप अनियंत्रित होकर टैंपू गहरी खाई में जा गिरा जिसमें सवार नीतेश भदौरिया पुत्र बहोरन सिंह निवासी पंचनद रोड़ हनुमन्तपुरा,माधवी कुशवाह पुत्री रामप्रताप सिंह कुशवाहा निवासी सहसों,सोनम चौहान पुत्री रामवीर सिंह चौहान निवासी कस्बा चकरनगर गंभीर रूप से घायल है।