कांके: मैक्लुस्कीगंज में SIPL की साइट पर हमला कर कंटेनर में आग लगाने के मामले में एक और अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
Kanke, Ranchi | Jun 17, 2024 रांची के मैक्लुस्कीगंज में SIPL की साइट पर हमला कर कंटेनर में आगजनी करने वाला एक और अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम नरेश यादव बताया जा रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से एक रायफल और तीन जिंदा गोली बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया कि ठेकेदार से रंगदारी नहीं देने के बाद घटना को अंजाम दिया गया।