कांके: रांची के हटिया स्थित रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने रेलवे टिकट के साथ एक टिकट दलाल को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 17, 2024 रांची के हटिया स्थित रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने रेलवे टिकट के साथ एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरपीएफ द्वारा टिकट काउंटर की गुप्त निगरानी के दौरान टिकट दलाल प्रीमियम तत्काल रेलवे आरक्षण टिकट के साथ देखा गया। संदेह होने पर आरपीएफ ने जब उससे पूछताछ की तो टिकट दलाल ने स्वीकार किया कि कुछ पैसों की लालच में वह दूसरे के लिए रेलवे टिकट ले रहा था।