पटना ग्रामीण: पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने EVM स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर जानकारी दी
शुक्रवार की दोपहर 3 बजे पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने पहले चरण के मतदान के बाद EVM स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि दो स्तर में सुरक्षा रखी गई है। स्ट्रांग रूम फिलहाल केंद्रीय अर्धसैनिक बल की सुरक्षा में घेरा बना चुका है। जिस दिन मतगणना होगी, उस दिन तीन स्तरीय सुरक्षा के अलावा जिला पुलिस द्वारा एक अतिरिक्त सुरक्षा परत भी जोड़ी जाएगी।