पटना ग्रामीण: तेज प्रताप यादव ने राजद विधायक भाई बीरेंद्र को बताया गुंडा मवाली, कहा-इन्हीं लोगों ने बिहार को किया बर्बाद
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने राजद विधायक भाई बीरेंद्र को गुंडा मवाली बताया है। दरअसल गुरुवार को मतदान के समय बूथ पर भाई बीरेंद्र की वहां के कर्मी के साथ बहस हो गई थी,जिसके बाद भाई बीरेंद्र ने कहा था कि वो वहां आग लगा देंगे। इसे लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे तेज प्रताप यादव ने भाई बीरेंद्र को गुंडा मवाली बताया है।