खरौंधी: खरौंधी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन, बिजली विभाग पर सौतेले व्यवहार का आरोप
गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड में बिजली विभाग के अधिकारियों पर सौतेले व्यवहार का आरोप लगाते हुए सोमवार को धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि खरौंधी प्रखंड सहित पूरे भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में नियमित और 24 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिससे आम लोगों, किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड