गोंडा: मझरेती राजापुर निवासी शख्स ने खेत में पानी जाने का विरोध किया तो भतीजा मारपीट पर हुआ आमादा की शिकायत
Gonda, Gonda | Feb 19, 2024 गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के मझरेती राजापुर के रहने वाले बजरंगी के मुताबिक उनके खेत में भतीजे ने पानी भर दिया गया था इसका विरोध किया तो भतीजा मारपीट पर उतारू हो गया। फावड़ा से वार किया हालांकि उन्होंने रोक लिया जिससे बच गए इस पर भतीजे ने उनका गला दबाया और आंख में उंगली की जिससे आहत होकर शिकायत की है। धानेपुर थाना पुलिस ने बताया कि कारवाई की जायेगी।