सैफई: खरदूली में झगड़ा फसाद कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर किया गिरफ्तार
Saifai, Etawah | Jul 3, 2024 सैफई तहसील के थाना वैदपुरा के ग्राम खरदूली में बुधवार की शाम 4 बजे झगड़ा फसाद कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अनिल कुमार पुत्र हरी बाबू निवासी नगला कले थाना बकेवर जनपद इटावा को झगड़ा फसाद करने के दौरान खरदुली से गिरफ्तार किया गया। और उनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170,126,135 की कार्यवाही की गई।