पीरटांड: टटो क्यारी के युवक की जंगल में संदिग्ध मौत, दो युवक हिरासत में; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टटो क्यारी गांव निवासी रामू दास की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। मंगलवार को 6 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि रामू दास अपने दोस्त के साथ घूमने निकला था। जिसके बाद इसके घर से लगभग पांच सात किलोमीटर दूरी पर चौराही गांव के जंगल में इसका शव पाया गया।