अमरपुर में सांप के काटने से 2 वर्षीय मासूम की मौत | रेफरल अस्पताल से बांका रेफर, इलाज से पहले तोड़ा दम
बांका जिले के अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 स्थित सर्पगंज में सांप के काटने से 2 वर्षीय मासूम कृष्ण कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रात करीब 3 बजे सांप ने बच्चे को डस लिया। अमरपुर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बांका रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल परिसर में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप शाह उर्फ पप्पू शाह ने पीड़ित परिवार से मिलकर सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
Amarpur News, Banka News, Snake Bite News, Snake Bite Death, Amarpur Snake Bite, Banka Snake Bite, Krishna Kumar Death, Sarpganj News, Bihar News, Amarpur Referral Hospital, Banka Update, Breaking News Bihar
#Amarpur #Banka #SnakeBite #BreakingNews #BiharNews BankaUpdate AmarpurNews SnakeBiteDeath KrishnaKumar LocalNews
Amarpur, Banka | Aug 4, 2026